गाजियाबाद (युग करवट)। नरग निगम द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर में जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड पहुंचे। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं अन्य अधिकारी भी थे। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों का हाल जाना और उनको प्रसाद भी परोसा। नगर निगम द्वारा कावड़ मार्ग पर साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था की गई है। इसके साथ फॉगिंग और एंटी लारवा छिडक़ाव करने का कार्य भी किया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सभी विभाग व्यवस्था में डटे हुए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शिविर की व्यवस्थाओं को देखा, कावड़ यात्रियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम, नगर आयुक्त तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कावड़ यात्रियों को भोजन वितरित किया।