बसपा प्रमुख का अखिलेश यादव के ब्राह्मïण प्रेम पर हमला
लखनऊ (युग करवट)। बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला है। आज सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली सर्वसमाज हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है और उत्तर प्रदेश में चार बार इसी आधार पर सरकार चला चुकी है।
मायावती ने आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के कारण समय-समय पर अपना रंग बदलती रहती है। उन्होंने कहा कि सपा पहले पीडीए में पी से पिछड़ा प्रचारित करती थी, लेकिन अब अपरकास्ट, खासकर ब्राह्मïण समाज के बसपा से तेजी से जुडऩे और पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से विचलित होकर पी से पंडित उन्होंने इसे सपा के राजनीतिक छल और छलावे का प्रमाण बताया। मायावती ने कहा कि ऐसी राजनीति से किसी व्यक्ति को कुछ समय के लिए लाभ मिल सकता है, लेकिन पूरे समाज का भला नहीं हो सकता। बसपा प्रमुख ने सर्वसमाज के लोगों से ऐसी राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सतर्क रहना समय की मांग और सर्वसमाज के हित में है।