गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात वैशाली सैक्टर ५ के प्लॉट संख्या ८४९ पर स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने व वहां पर फंसे रेजिडेंटï्स को बाहर निकालने में जुट गई। यह जानकारी देते हुए सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हां फ्लैट में रखा समान व उसका इंफ्रास्ट्रैक्चर जरूर क्षतिग्रस्त हो गया। श्री पाल ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी वह संजय कुमार का है।