गाजियाबाद (युग करवट)। कावंड़ यात्रा और दूधेश्वरनाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक के समय शिवभक्तों की सुरक्षा को पूरी तरह अभेद्य बनाने के क्रम में कांवड़ सेल नोडल अधिकारी एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने एसएचओ सचिन कुमार व पुलिसबल के साथ कोतवाली क्षेत्र विशेषकर दूधेश्वरनाथ मंदिर के परकोटे के चहुुऔर वाले मार्गो पर रूट मार्च किया। इस अवसर पर श्रीमती पाण्डेय ने कांवड़ सुरक्षा डï्यूटी में लगे अधिनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को हर समय अलर्ट मोड पर रहकर हर छोटी से छोटी गतिविधि पर पैनी दृष्टिï रखने के निर्देश दिये। इसके बाद नोडल अधिकारी ने दुधेश्वरनाथ मंदिर की कांवड़ सुरक्षा व्यवस्था एवं कंट्रोलरूम का भी निरीक्षण किया।