गाजिायबाद (युग करवट)। जब गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था नहीं थी तब भी कांवड़ यात्रा होती थी और किसी को कोई परेशानी नहीं होती थी। शिवभक्त बहुत ही आराम से जलाभिषेक करते थे और ना ही शहर वालों को कोई परेशानी होती थी। जब बसपा की सरकार थी और एसएसपी के तौर पर रघुवीर लाल यहां तैनात थे जो वर्तमान में पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट हैं। रघुवीर लाल ने बतौर एसएसपी इस तरह की व्यवस्था की थी कि शहर के लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई और ना ही कोई अप्रिय घटना हुई थी और ना ही शहर के लोग कैद हुए थे। इतना ही नहीं जलाभिषेक वाले दिन तक चौधरी मोड़ से लेकर जस्सीपुरा तक वन-वे करके सभी को आने जाने की अनुमति थी। आज समय से पहले ही सब रास्ते बंद कर दिये गये हैं।