युग करवट संवाददाता
गाजियाबाद। श्री धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा मोरटा पुलिस चौकी के सामने कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि महाराज ने किया।
महंत नारायण गिरि ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के भक्त कांवडिय़ों की सेवा करना अत्यंत पुण्यदायी कार्य है। कांवडिय़ों को भगवान शिव का ही रूप माना जाता है। इसी कारण उन्हें प्रेम और श्रद्धा से भोले कहकर पुकारा जाता है। इस अवसर पर प्राचीन देवी मंदिर, द्वारकापुरी दिल्ली गेट के पीठाधीश्वर महंत गिरिशानंद गिरि ने भी समिति के पदाधिकारियों एवं सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक नरेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता बंटू, सुधीर कंसल, ब्रिज मोहन, विजय कुमार गोयल, सतीश गुप्ता, अनुज गर्ग, मुकेश बाबा, सौरभ गुप्ता, वरुण राजपूत, गौरव गर्ग, सुशांत गोयल मौजूद रहे।