गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-९ पर नोएडा कट के पास हुए हादसे के दौरा रांग साईड में फुल स्पीड के साथ दौड़ रहे ट्रक ने एक कांवडिय़े को कुचल दिया। इस हादसे में कांवडिय़े की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हादसे में जिस कांवडिय़े की मौत हुई है उसका नाम २० वर्षीय दिपांशू पुत्र चमन सिंह निवासी छलेरा सैक्टर ३९ नोएडा था। वह अपने दोस्तों के साथ कांवड़ गंगाजल लेने के लिये बाईक से हरिद्वारा जा रहा था। सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद एनएच-९ पर ११ बजे से लगा जाम सुबह ४ बजे के बाद तक खुल पाया। जाम को खुलवाने में एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा, एसएचओ खोड़ा नरेश कुमार शर्मा व एसओ क्रासिंग रिपब्लिक श्वेता सिंह का अहïम योगदान रहा।