नोएडा (युग करवट)। डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ठाकुर एनपी सिंह के जन्मदिन के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का सेक्टर-35 स्थित बारात घर में समापन हुआ। इस अवसर पर ठाकुर एनपी सिंह के जीवन, व्यक्तित्व, सामाजिक कार्यों और प्रेरणादायी संघर्ष पर आधारित पुस्तिका ‘लाल धागे’ का भव्य विमोचन किया गया। पुस्तिका के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आनंद चौहान, करण सिंह चौहान, त्रिलोक त्यागी, विमला बाथम, साध्वी प्रज्ञा भारती, इंदु प्रकाश, विनय वर्मा, एनपी सिंह, जोगेंद्र अवाना, राम बदन सिंह, शेर सिंह भाटी, संजीव कुमार, अनिल सिंह, अनिल खन्ना सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।