नई दिल्ली (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के दोषियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। इस पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीमारी रूट में है और इलाज फ्रूट का हो रहा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, देश में हर समस्या की एक ही जड़ है, जो गई अड़ है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर बड़ा फैसला घोषित किया था। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके। प्रधानमंत्री ने संबंधित विभागों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।