नई दिल्ली (युग करवट)। बिहार के भागलपुर में रहने वाले धरती पकड़ नागरमल बाजोरिया का निधन हो गया है। नागरमल बाजोरिया ने अपने जीवन में नगर निकाय चुनाव से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक, कुल 280 चुनाव लड़े। इस दौरान वह नगर निकाय चुनाव जीते भी। जानकारी के मुताबिक नागरमल बाजोरिया का जन्म लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। 1930 में जन्मे बाजोरिया का परिवार आजादी के बाद जब देश का बंटवारा हुआ, तब भारत आ गया था। बाजोरिया परिवार ने बिहार के भागलपुर को अपना ठिकाना बनाया और शहर के एमपी द्विवेदी रोड के किनारे अपना घर बना लिया। अपने जीवनकाल में नागरमल बाजोरिया ने नगर निकाय से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक, कुल 280 चुनाव लड़े। .