नई दिल्ली (युग करवट)। इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा जॉर्ज फर्नाडिस के आइडिया से प्रेरित एक सेमीनार का आयोजन किया। जिसका विषय ग्रासरूट डेमोक्रेसी से ग्रासरूट एम्पावरमेंट तक था। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में आईएसएस के गवर्निंग बॉडी मेम्बर सुधींद्र भदौरिया, आईएसएस के फाउंडर और चेयर गवर्निंग बॉडी डॉ.जार्ज मैथ्यू, आईएसएस के डायरेक्टर और सीईओ मनोज राय मौजूद रहे।