गाजियाबाद (युग करवट)। पिलखुवा नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल पूर्व पार्षद सुरेंद्र नागर के आवास पर क्षेत्र पहुंचे। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, भाजपा नेता पवन शर्मा, रोहित शर्मा, कन्हैया लाल प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, सचिन कुमार उपस्थित रहे।