गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी रूरल कीस्वॉट टीम व भोजपुर थाना पुलिस को उस समय कामयाबी मिल गई कि पुलिस की संयुक्त टीम ने एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा की अगुवाई में थाने से हथकड़ी समेत फरार हुए शातिर चोर आरिफ निवासी देहरा धौलाना हापुड़ कोउसकी फरारी के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कल जब भोजपुर थाना पुलिस आरिफ को पूछताछ के लिये थाने पर लाई थी वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके बाद पुलिस ने जहां आरिफ के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली थी वहीं उनकी अगुवाई में डीसीपी रूरल की स्वाट टीम व भोजपुर थाना पुलिस ने फरार हुए शातिर चोर आरिफ को गिरफ्तार करने के लिये बड़े स्तर पर मुहिम छेड़ दी थी। श्री वर्मा ने बताया कि पुलिस नेत फरार चोर को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि चोर के फरार होने के बाद डीसीपी रूरल की गाज एसएचओ भोजपुर समेत कई पुलिसकर्मियों पर गिर गई थी।