वेव सिटी में हुई हत्या के मामले में
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिस युवती की हत्या गला काटकर की गई थी व जिसकी लाश वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा के जुगल में मिली थी उसकी शिनाख्त के लिये थाना पुलिस ने अन्य जनपदों व राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क साधा है।
जानकारी के अनुसार युवती की शिनाख्त व हत्या के खुलासे में लगी आधा दर्जन से अधिक टीम घटनास्थल से लेकर कई हाईवेज व लिंक मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
इसके अलावा पुलिस युवती की पहचान कराने के लिये वैज्ञानिक व भौतिक तकनीकि का सहारा ले रही है। युवती के साथ रेप होने की बात का पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पायेगा।
यह कहना है एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का। उन्होंने कहा कि इस वारदात के खुलासे के लिये पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।