लोनी विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने पर हुआ था मुकदमा दर्ज
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम बांच के प्रभारी अनिल सिंह राजपूत व उनके सहयोगी बोबी बालियान की टीम ने 25000 का इनामी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान निवासी गौरी पटï्टी लोनी को राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार जिस समय क्राइम ब्रांच की टीम हाजी सलमान को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी उसी समय वह अपने भाई और पत्नी के साथ साथ फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिये जब हाजी सलमान पत्नी और भाई के साथ भाग रहा था तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हाजी सलमान को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस बीच मौके का फायदा उठाकर पत्नी और भाई मौके से फरार हो गये। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर हाजी सलमान के फरार साथियों को गिरफ्तार करने के लिये काफी दूरी तक कांबिंग की। सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम इंफ्लुएंसर को गिरफ्त में लेकर गाजियाबाद के लिये चल दी। उधर जैसे ही हजी सलमान के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की भनक लगी उन्होंने एंकाउंटर की आश्ंका से ग्रसित होकर न केवल अदालत का दरवाजा खखखटा दिया वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी पत्र भेजकर सलमान के एंकाउंटर करने की आशंका जताई। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि क्राइम ब्रांच के द्वारा हाजी सलमान की गई पूछताछ में उसने कई चौकाने वाली बात भी कही। सूत्रों की माने तो कमिश्नरेट पुलिस यह भी खुलासा कर सकती है कि हाजी सलमान ने किसके कहने अथवा इशारे पर लोनी विधायक को धमकी दी। आपको बता दें कि हाजी सलमान ने लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी व धमकी का वीडियो जारी किया था। उसके बाद हाजी सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने उस पर २५ हजार का ईनाम घोषित कर दिया था।