गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड यात्रों दौरान कांवडिय़ों की सेवा के लिये लगने वाले शिविरों के संचालकों को अब अलग अलग खिड़कियों पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार शिविर संचालकों के अलावा अन्य प्रकार की सेवा करने वाले सेवादारों, एजेंसियों व व्यक्तियों को परेशानी से बचाने के लिये पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने एक अनूठी पहल की है। सूत्रों का कहना है कि शिविर संचालकों की सुविधा प्रदान करने के लिये पुलिस लाइन में वन स्टॉप सेंटर बनाया गया है। इसका नोडल अधिकारी एसीपी स्तर को बनाया गया है। इस सेंटर के बन जाने से जहां कांवउ़ सेवा से जुड़ व्यक्तियों, संस्थाओं व शिविर लगाने वाले संचालकों को जहां इधर से उधर चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे वहीं उन्हें शिविर लगाने की अनुमति मिलने में भी देरी नहीं लगेगी।