गाजियाबाद (युग करवट)। आज पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने नमन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के साथ अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर जहां शहीदों को मान प्रणाम किया वहीं उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि भी दी। इस अवसर पर गार्द ने शहीदों को सलामी भी दी।
शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने कहा कि कर्तव्य पथ परसेवा,समर्पण एवं अपना अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अधिकारियों एवं जवानों के असीम त्याग को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवंयातायात राजकरन नैय्यर, डीसीपी मुख्यालय एवं क्राइम बलवंत चौधरी, डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन, एडीसीपी प्रोटोकॉल राजेश पाण्डेय, एडीसीपी क्राइम पियूष कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह, आरआई चंद्रभानसिंह एवं धर्मेंद्र सिंह के अलावा सभी सहायक पुलिस आयुक्त और एसएचओ, एसओ समेत सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।