नोएडा (युग करवट)। मानसिक तनाव के चलते दो पति पत्नी अपने घर की छत से नीचे कूद गए। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शाहदरा में रहने वाले वरुण शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा उम्र 29 वर्ष का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों पति-पत्नी अपने मकान की छत से नीचे कूद गए। पति वरुण शर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि गीता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई।