गाजियाबाद (युग करवट)। १२/१३ की रात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा हाजीपुर निवासी विपिन प्रजापति की हत्या कर दी गई थी।
उक्त मर्डर केस में जहां एसएचओ लोनी बॉर्डर मुकेश सोलंकी की टीम ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था वहीं अब प्रकाश में आये चार और हत्यारोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस ने जिन आरोपितों को पकड़़ा है उनके नाम सतीश उर्फ पप्पू, राहुल,बब्ली पत्नी शीशपाल व मीना पत्नी सतीश निवासीगण रतिराम कॉलोनी बेहटा हाजीपुर है।