गाजियाबाद (युग करवट)। पंचशील क्लब द्वारा आयोजित डांडिया नाइट एवं भजन जामिंग का आयोजनकिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल की निदेशक विभा रावत एवं पिलखुवा चेयरमेन विभु बंसल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संजीव शर्मा, प्रेम चंद गुप्ता, महंत संदीपन शर्मा, अशोक वासुदेवा, एलसी शर्मा, दिनेश दत्त शर्मा, मलकीत सिंह जस्सर, उमा शर्मा, विकास बंसल, अंकित वालिया, संजय राणा एवं विशेष बहल शामिल हुए। इस अवसर पर विभा रावत ने सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल की ओर से कई आकर्षक ऑफर्स की जानकारी भी साझा की। आयोजन के मीडिया पार्टनर दैनिक युगकरवट ने कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।