लखनऊ (युग करवट)। लोहिया विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया का दबदबा था, लेकिन उनकी सरकार ने कानून का राज लागू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब वहां एक माफिया पर कोई कानून लागू नहीं होता था।