पीएम मोदी से मिले शरद पवार-सुप्रिया सुले
नई दिल्ली (युग करवट)। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही शरद पवार और सुप्रिया सुले ने जंतर-मंतर पहुंचकर सीजीपी और प्रदर्शनकारी छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था और पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी। संसद सत्र के दौरान हुई इस उच्च स्तरीय मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात के पीछे कई राजनीतिक संकेत है लेकिन फिलहाल वो अपनी बेटी के रिसेप्शन का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री के पास गई थी। शादी मुंबई में हुई थी और अब एक रिसेप्शन दिल्ली में हो रहा है उसका निमंत्रण प्रधानमंत्री को देने गये थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से इस बात की चर्चा चल रही है कि शरद पवार की एनसीपी अब एनडीए का हिस्सा बन सकती है। दरअसल, 14 जुलाई को मुंबई में आधी रात को एनसीपी अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री फर्नाडीस से मिले थे। हालांकि मुलाकात को शिष्टïाचार बताया गया था लेकिन रात के अंधेरे में होने वाली मुलाकात शिष्टïाचार भेंट नही ंहोती है। इस मुलाकात से अजित पवार की पत्नी भी काफी नाराज हुई थी और उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बुलाकर नाराजगी भी जताई थी। अभी हाल ही में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने परिसीमन को लेकर एनडीए का समर्थन किया था। उसके बाद से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि महाराष्टï्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल शरद पवार की खामोश ही बड़ा संकेत देती है।
आज जिस तरह प्रधानमंत्री मुलाकात के दौरान शरद पवार का हाथ पकडक़र ले जाते दिखाई दिये इससे लग रहा है कि आने वाले समय में शरद पवार इसी तरह एनडीए का हाथ थाम सकते हैं।