नई दिल्ली (युग करवट)। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके बाद एक आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से धरा गया है। इससे पहले कल एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा था। इस तरह पुलिस ने 16 घंटों के अंदर पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि कोटा से जिन तीन लोगों को धरा गया है उनमें से एक नाबालिग है। तीनों मुंबई से ट्रेन पकडक़र निकले थे। पुणे जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी। तीनों आरोपियों में से एक बिहार का रहना वाला है। आरोपी पुणे से जयपुर आने वाली ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आए थे। ट्रेन दोपहर 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचती है। आरोपियों से यहीं से पकड़ा गया है। फिलहाल तीनों आरोपियों से कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। कोटा से धरे गए तीनों आरोपियों की जानकारी भी सामने आई है। एक आरोपी का नाम रितिक कुमार है, वह बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है। दूसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना है, जिसका नाम रेहान है तीसरा आरोपी नाबालिग है।