गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत की टीम ने कई राज्यों लूट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों का अद्र्घशतक लगा चुके गैंग के पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाखों की कीमत का माल, हथियार व वाहन के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। साथ ही दिल्ली एनसीआर में लूट व झपटमारी की अनेक वारदातों का खुलासा भी हुआ। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत की टीम ने जिन पांच बदमाशों को पकड़ा है उनके नाम रवि कुमार शर्मा निवासी हरबंश नगर नन्दग्राम, अर्पित त्यागी निवासी मोरटी, गोलू उर्फ आशुतोष निवासी सिहानी, विशाल निवासी मोरटी व देव शर्मा निवासी संगम विहार नन्दग्राम है।