गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस की कार्यप्रणाली और मामलों में संवदेनशीलता को लेकर आज जिला मुख्यालय में विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपे। इन संगठनों ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि पुलिस मामलों में संवदेनशीलता नहीं बरत रही है। पुलिस की कार्यप्रणााली के चलते पीडि़तों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। सजग समाज अभियान गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यवाही को लेकर एडीएम न्यायिक के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में कहा है कि पुलिस थाने में शिकायतों को लेकर संवदेनशीलता नहीं बरती जाती, पीडि़त की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज नहीं किया जाता, व कार्रवाई में भी लापरवाही बरती जाती है। इसके कारण पीडि़तों को समय से न्याय नहीं मिल पाता है। जाटव सभा उत्तर प्रदेश ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवल खड़े करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग की है। ललित गौतम के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। भारतीय किसान यूनियन अनाज के कार्यकर्ताओं ने भी राष्टï्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए संवदेनशीलता लाने की मांग, पीडि़त सहायता तंत्र व त्वरित जांच की मांग की है। वहीं अपराध मुक्त गाजियाबाद सेवा ने जिलाध्यक्ष पंकज कंसल के नेतृत्व मेंज्ञापन सौंपकर कहा कि पीडि़त परिवार विशेषकर महिला मामलों में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाती जिसके लिए पीडि़तों को लम्बा संघर्ष न्याय पाने के लिए करना पड़ता है। पुलिस व कर्मचारियों के लिए संवेदनशीलता के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण देना चाहिए। हिन्दू रक्षा दल ने भी विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीडि़तों को न्याय दिलाने की मांग की है। हिन्दू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में थानों में पीडि़त सहायता तंत्र विकसित किए जाने व त्वरित जांच की मांग की है।