गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर सेक्टर-1 की सर्विस रोड पर बन रहे नाला निर्माण के दौरान हो रही समस्यों को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे पार्षद प्रवीण चौधरी ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो उसमें भी बड़े स्तर पर खामिया पाई गई। पार्षद ने खुद निर्माणाधीन नाले में नीचे उतर कर निर्माण कार्य परखा तो इस्तेमाल की जा रही लोहा निमार्ण सामग्री भी घाटिया स्तर की मिली। उन्होंने नाला समतल करने के लिए बनाई जा रही फर्श को अपने सामने खुदाई करवाई तो वह एक ही वार में टूट गई। जबकि निर्माण में कंक्रीट का इस्तेमाल होना था, लेकिन घटिया दर्ज की सामग्री मिलाकर फर्श बनाया जा रहा था। औसत दर्ज का लोहे का इस्तेमाल किया जा रहा था। पार्षद ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए करीब पांच करोड़ की लागत से इस नाले का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पहली बार उन्होंने ऐसा घाटिया निर्माण होता पाया गया है, इसकी शिकायत महापौर और नगरायुक्त से की जाएगी। यहां तक की काम भी तब तक शुरू नहीं होने दिया जाएगा जब तक वह मानकों के आधार पर नहीं किया जाता। नाले का पानी रोककर उसे राजनगर के अन्य सेक्टर में पाइप डालकर छोड़ा गया है जिससे अन्य सेक्टर में पानी में ओवर फ्लो हो रहा है। प्रवीण चौधरी ने कहा कि जनता के टैक्स के करोड़ों रूपए से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन इस तरह से घटिया निर्माण कर जनता के पैसों का दुरूपयोग नहीं होने दिया जाएगा।