नवाब सिंह नागर क्षेत्रीय अध्यक्ष, बसंत त्यागी प्रदेश मंत्री व नीरज सिंह बने उपाध्यक्ष
गाजियाबाद (युग करवट)। लंबी प्रतिक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बना दिये गये हैं। प्रदेश कमेटी में सुरेश राणा, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनिवाल, देवेश कौरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय साक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरि, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय, आलोक गुप्ता को उपाध्यक्ष, राम प्रताप सिंह चौहान, गीता साक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल, राजेश चौधरी को महामंत्री, विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रवेंद्र जांगड़ा, किरन लोधी, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा, आकांक्षा सोनकर को मंत्री बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित और सरोज कुशवाहा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई है।
ये बने हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष
नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र, रामकुमार साहू को कानपुर, अवधेश द्विवेदी को अवध, अशोक चौरसिया को काशी और विनोद राय को गोरखपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भरत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को सहमंत्री बनाया गया है।
युग करवट की खबर पर फिर लगी मोहर: नवाब सिंह नागर का नाम पहले ही छाप दिया था
गाजियाबाद (युग करवट)। युग करवट ने दिनांक १९ जून के अंक में प्रकाशित किया था कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर की नियुक्ति हो सकती है। पार्टी ने आज घोषणा कर दी।