नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवाटी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और उसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्टï्रपति के नाम सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन के नेतृत्व में सपाईयों ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च शुरू किया। यह मार्च आरडीसी, हापुड़ रोड से होता हुआ जिला मुख्यालय पहुंचा जहां सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है जिसने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल,सीएनजी,रसोई गैस महंगी होने से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि महंगाई को नियंत्रण किया जाए, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जाएं, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगे, मर्जर के नाम पर बंद किए गए सरकारी स्कूलों को फिर से शुरू करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में विशाल वर्मा, राजदेवी चौधरी, नसीम खान, मनोज पंडित, मुकेश यादव, कृष्ण कुमार, चरत यादव, राकेश यादव, गुलशन, महेश यादव, विजेन्द्र, महेन्द्र यादव, नितिन त्यागी, अमित यादव, दिनेश यादव, गुलफाम इदरीशी, मौसिन अली, राजन कश्यप, संतोज यादव मौजूद रहे।