गाजियाबाद (युग करवट)। कल लखनऊ में हुई लोमहर्षक घटना के बाद अब कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। सूत्रों के अनुसार उक्त घटना का पता चलते ही पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन के डीसीपी और फायर ब्रिगेड के सीएफओ को कोचिंग सेंटर, स्कूल कॉलेज, मॉल्स, सोसाइटीज, कंपनियों और बाजारों में स्थित प्रतिष्ठानों की चेकिंग करने और इस बात का निरीक्षण करने के लिये उपरोक्त प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों ने आग से बचाव के क्या क्या प्रबंध किये हैं, के निर्देश दे दिये। सीपी का निर्देश मिलते ही एडिशनल सीपी व डीसीपी से लेकर एसीपी तक के अधिकारियों ने निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान की जानकारी देते हुए सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि लखनऊ जैसी किसी भी अप्रिय घटना की पूनरावत्र्ति ना हो इस बात को सुनिश्चित करने के लिये तीनों जोन में युद्घ स्तर पर निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है।

इस अभियान के दौरान पुलिस व फायर ब्रिगेड आग लगने से कैसे बचाया जाये और आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के क्या उपाय किये जायें, इसकी जानेकारी देने के लिये शिक्षण संस्थानों व कोचिंग सेंटरों में मॉकड्रिल भी की जायेगी।