प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। अपराधियों की अपराधिक कुंडली की की यानि यक्ष एप को पूरी तरह से अपडेट रखने और उसमें संकलित बदमाशों की नाक में नकेल कसने के क्रम में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने क्रासिंग रिपब्लिक थाने में तैनात तमाम बीएसआई और बीपीओ की क्लॉस ली। इस अवसर पर श्रीमती पाल ने यक्ष एप के डेटा की समीक्षा भी की। गोष्ठी के समय एसीपी प्रियाश्री पाल ने यक्ष एप की क्रियाविधि एवं उसकी महत्ता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बीएसआई व बीपीओ के प्रश्नों के उत्तर भी उनके द्वारा दिये गये। श्रीमती पाल ने ऑपरेशन क्लीन को पूरी तरह से सफल बनाने और लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी विवेचकों को दिये।