2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए तीसरे मोर्चा को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन या तीसरा मोर्चा बन रहा है, यूपी चुनाव में वह सभी विफल साबित होंगे। 2027 में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
यूपी में पहले भी गठबंधन बना था, उसकी क्या स्थिति हुई, यह सभी ने देखा। इस बार भी यही हाल होने वाला है। प्रभारी मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस गठबंधन के जरिए सिर्फ यही राजनीति कर रहे हैं कि प्रदेश के मुस्लिम वोट सभी उन्हीं के पक्ष में लामबंद हो जाएं, तो आसान नहीं होगा। आजम खां के प्रचार में उतरने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा को किसी के प्रचार से कोई नुकसान नहीं होने वाला है। विपक्ष चाहे कितने भी गठबंधन बना लें, लेकिन भाजपा की सरकार बनने से कोई नहंी रोक सकता।
पुलिस व्यवस्था जांचने निकला था रात के दौरे पर: प्रभारी मंत्री
युग करवट के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह आधी रात औचक निरीक्षण पर निकले थे, यह देखने के लिए कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। जैसे फाइलों में बताया जाता है, गश्त होती या नहीं। कोतवाली थाने में जाकर व्यवस्था देखी तो जीडी में एक भी अपराध दर्ज नहीं मिला, जिससे स्पष्टï पता चलता है कि जिले में अपराध कम हो रहे हैं। रात के समय एक घायल व्यक्ति कोतवाली आया था, जिसे तत्काल मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।