गाजियाबाद (युग करवट)। शासन ने खोड़ा मकनपुर, मुरादनगर, मोदीनगर सहित चार नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को तबादला किया है। खोड़ा मकनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला को नगर पालिका परिषद गंगोह सहारनपुर भेजा है। वहीं उनके स्थान पर नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप को खोड़ा मकनपुर इसी पद पर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा रामपुर स्वार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार को मोदीनगर पालिका परिषद,दादरी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी को मुरादनगर पालिका परिषद, मुरादनगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को पिलखुवा नगर पालिका परिषद में तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।