गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार प्रयास करते रहते हैं। नंद किशोर गुर्जर दूसरी बार इस क्षेत्र से विधायक हैं। विकास को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग, गाजियाबाद के अंतर्गत लोनी विधानसभा क्षेत्र में 30.67 करोड़ रुपये की लागत से 18 नवीन सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत कुल 31.19 किलोमीटर सडक़ों का निर्माण एवं सुधार किया जाएगा। इसी क्रम में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।