नई दिल्ली (युग करवट)। शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस में चढऩे को लेकर हुए विवाद एक यात्री की हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आज सुबह करीब 6:00 बजे हुई। बागपत निवासी पंकज धामा का कुछ अन्य यात्रियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते बोगी के गेट पर शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साए सह-यात्रियों ने पंकज पर धावा बोल दिया और उसकी हत्या कर दी।