गाजियाबाद (युगकरवट)। भाजपा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्वर्गीय चंद्रमोहन शर्मा को नगर निगम सम्मान देगा। कल हुई बोर्ड की बैठक में पार्क का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला लिया गया। इस संबंध में उनके पुत्र अंकित मोहन शर्मा द्वारा नगर निगम को पत्र लिखा गया था।
पत्र में उन्होंने लिखा कि चंद्रमोहन शर्मा का देहांत कोराना काल में हुआ था। चंद्रमोहन शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे। उन्होंने समाज को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक दृष्टिïकोण प्रदान किया।
वह जनसंघ से जुड़े थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाक्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूल सिद्घांतों पर जीवन भर कार्य किया। नगर निगम ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक रहे स्वर्गीय तेजपाल सेठी के नाम पर नेहरू नगर में सडक़ का नाम रखने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।