चिराग मैमोरियल लाइब्रेरी बनवाएंगे विधायक अश्वनी त्यागी, शासन से भी करेंगे बात
गाजियाबाद (युग करवट)। सैंतली निवासी पैरा एथलीट चिराग त्यागी की शोक सभा का आज सुबह आयोजन किया गया। शोकसभा में भी लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों ने फिर से आरोपी के एंकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई दोहराई। शोक सभा में तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अनेक लोग पहुंचे। सभा में भाजपा के विधायक अश्वनी त्यागी भी शमिल हुए।
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाएंगे और न्याय दिलाएंगे। विधायक अश्वनी त्यागी ने कहा कि योगी सरकार पीडि़त के साथ है। उन्होंने सैतंली में अपनी विकास निधि से चिराग त्यागी मैमोरियल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।