लखनऊ/गाजियाबाद (युग करवट)। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जलछ ही मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागे हो जायेगी। सूत्रों की माने तो शासन स्तर पर इन तीनों जनपदों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की योजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
बस अब तो मुख्यमंत्री के द्वारा इन नई व्यवस्था पर अपनी मुहर लगाना बाकी रह गया है। सूत्रों का कहना है कि सीएम की स्वीकृति मिलते ही तीनों जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने की जहां घोषणा हो जायेगी वहीं इन तीनों पुलिस कमिश्नरेट में सीपी की तैनाती की प्रकिया भी शुरू हो जायेगी। बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, आगरा, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराणसी व प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू हैं। सहारनपुर, मेरठ व गोरखपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद अब सूबे में पुलिस कमिश्नरेट की संख्या १० हो जायेगी।