लखनऊ (युग करवट)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी परिवार के लिए बुधवार की शाम हर्ष, उल्लास और खुशी से भरी रही। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पौत्र अद्विक राजभर के प्रथम जन्मोत्सव का आयोजन दयाल गेटवे होटल में किया गया। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों शामिल हुए।इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रामावतार जिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। रामावतार जिंदल ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर हमेशा समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार की इस खुशी में शामिल होना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।