अब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार
लंबे इंतजार के बाद यूपी का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। अब केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं जोर पकडऩे लगी है। मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार भी यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उत्तर प्रदेश को विस्तार में अच्छी जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि अब भी उत्तर प्रदेश से कई सांसद मोदी सरकार में मंत्री हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ यूपी वालों का प्रमोशन भी होगा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक संदेश देने के लिए मजबूत व्यक्तित्व को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संजीव बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते थे। जनरल वीके सिंह एवं सतपाल सिंह भी केंद्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मंत्री बने थे लेकिन 2024 में ये संख्या घट गई। संजीव बालियान चुनाव हार गये। भाजपा से उनकी खटपट भी चल रही है। वीके सिंह को टिकट नहीं मिला, सतपाल सिंह भी अब कहीं नहीं है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वैश्य समाज को एक मजबूत संदेश देने के लिए चर्चा है कि गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को मोदी मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। वैसे भी आपको बता दें कि पहली बार सांसद बनने के बाद अतुल गर्ग का कद भाजपा हाईकमान में काफी बड़ा है। वो दिल्ली विधानसभा चुनाव से प्रभारी रहे जब विदेश घूमने टूर गया तो उसमें यूपी से अतुल गर्ग ही लिये गये। पश्चिमी बंगाल में भी विधानसभा चुनाव में 18 दिन तक अतुल गर्ग ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, पार्टी ने उन पर बहुत भरोसा किया। मोदी जी ने अतुल गर्ग के लिए रोड शो भी किया था। इतना ही नहीं अभी कुछ समय पहले अतुल गर्ग के पूरे परिवार को मोदी जी ने बुलाया था। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके रिश्ते हैं। दिल्ली चुनाव में वो उनके साथ रहे। कई ऐसे उदाहरण है जिसमें भाजपा हाईकमान से अतुल गर्ग की निकटता दिखाई दी। इसलिए चर्चा होना स्वाभाविक है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होता है तो अतुल गर्ग को शामिल करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अच्छा संदेश दिया जा सकता है और जो पश्चिमी उत्तर प्रदेशमें कमी चली आ रही है वो काफी हद पूरी हो सकती है। रालोद से गठबंधन के बाद केवल उसके प्रमुख जयंत चौधरी ही पश्चिम से है। भाजपा से कोई भी मजबूत चेहरा मोदी मंत्रिमंडल में नहीं है। इसलिए उम्मीद है कि अतुल गर्ग शपथ ले सकते हैं।