पांच जून से होगा जीपीएल का आगाज, मेगा ऑक्शन से किया गया खिलाडिय़ों का चयन
गाजियाबाद (युग करवट)। पांच जून से राजनगर एक्सटेंशन के अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने जा रही गाजियाबाद प्रीमियर लीग के लिए आठ फ्रैंचाइज टीम के खिलाडिय़ों का चयन हो गया है। इसके लिए आठ टीमें मिगसन चैंपियन, रैना सुपर किंग्स, क्रिकगिरि पैंथर्स, समरकूल टाइगर्स, गाजियाबाद टस्कर्स, साईं किग्ंस, गुडलक ग्लेडियेटर्स और गाजियाबाद रॉयल फै्रंचाइज टीम के रूप में नामित हुई हैं। इन टीमों ने एक मेगा ऑक्शन के दौरान खिलाडिय़ों का चयन किया। हर फ्रैंचाइज में एक खिलाड़ी ऐसा शामिल किया गया है जो अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर खेल चुका है। इसके अलावा कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो वर्तमान में आईपीएल में खेल रहे हैं। मिगसन चैंपियन के साथ अंडर-19 वल्र्ड कप खेल चुके और रणजी और आईपीएल खिलाड़ी सिद्घार्थ यादव शामिल किए गए हैं। क्रिकगिरी पैंथर्स की ओर रिंकू सिंह प्रमुख खिलाड़ी होंगे जो वर्तमान में आईपीएल और कई टी-20 वल्र्ड कप में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। समरकूल टाइगर्स के प्रमुख खिलाड़ी जीशान असंारी रणजी के साथ-साथ आईपीएल खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। वहीं आईपीएल में शामिल स्वास्तिक चिकारा भी प्रतिद्वंदी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ाएंगे। साईं किंग्स फ्रैंचाइज टीम में प्रशांत वीर मार्की खिलाड़ी होंगे, प्रशंात वीर आईपीएल खिलाड़ी रहे हैं। वहीं गुडलक ग्लेडियर्स के खिलाड़ी आराध्या अंडर-19 वल्र्ड कप खेल चुके हैं तो वहीं वर्तमान में आईपीएल और रणजी खिलाड़ी रहे हैं। वहीं आर्यन जुयाल रणजी खेल चुके हैं और आईपीएल के खिलाड़ी भी हैं। मिगसन के खिलाड़ी प्रिंस यादव अंडर-23, रणजी और यूपीसीएल लीग खेल चुके हैं। गाजियाबाद रॉयल के खिलाड़ी करण शर्मा भी आईपीएल के खिलाड़ी हैं। अब यह खिलाड़ी गाजियाबाद के अल्फा क्रिकेट मैदान में दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए आ रहे हैं।
गाजियाबाद रॉयल में आईपीएल खिलाड़ी करण शर्मा का रहेगा जलवा
गाजियाबाद रॉयल में प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल खिलाड़ी करण शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा यश दयाल, जिया उल हक, आदित्य शर्मा, निखिल कुमार, ओम सैनी, विक्रांत, अंकित चौधरी, अर्जुन भारद्वाज, मयंक सरोहा, राजकुमार डढ़वाल, माडव शर्मा, आकाश गौतम, अब्दुल वाहिद, शांतनु दीक्षित, जॉय निगम, मेधांश सक्सेना, शुभकंर शर्मा, शुभ गर्ग, सावन, सूर्य गौड़ और प्रदूमन यादव को शामिल किया गया है।
ये होंगे मिगसन चैंपियन के खिलाड़ी
इस फ्रैंचाइीज के साथ सिद्घार्थ यादव, तुषार त्यागी, अब्दुल वाहब, सरफराज सैफी, कार्तिक यादव, सैम चौधरी, नमन तिवारी, प्रिंस यादव, कुणाल उपाध्याय, मौ.खान, अक्ष सिंघल, करण, आर्यन चौधरी, श्रीकांत, सावेज सैफी, बबलू त्यागी, जीशान, लेवांश बजाज, प्रतीक वत्स, रवि शर्मा, प्रशांत और प्रियांशु चौधरी जुड़े हैं।
समरकूल टाइगर्स में खेलेंगे जीशान अंसारी
समरकूल टाइगर्स में अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी जीशान अंसारी प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा शिवा सिंह, सूर्यांश, काव्य तेवतिया,देवांश चौहान, अव्यक्त त्यागी, सुशांत, अंकित राठी, शुभम, आदित्य यादव, नमन अग्रवाल,नमन डबास, एकांश त्यागी, अनुराग, अभिमन्यू शर्मा, शिवम प्रसाद यादव, दीपक यादव, अखंड प्रताप सिंह, दक्ष, गौरव मिश्रा, विनीत गुलिया, सुमित प्रकाश जैसे नाम शमिल है।
गाजियाबाद टस्कर्स से स्वास्तिक चिकारा करेंगे धमाल
गाजियाबाद टक्कर्स टीम में अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा शिवम शर्मा, ऋतुराज शर्मा, प्रशांत यादव, भास्कर भारद्वाज, भव्या श्रीवास्तव,शाहिद अब्बासी, निशांत ठाकुर, देव चौधरी, आर्यन कुमार, मयंक भाटी, यश देव नैन, सचिन यादव, साहिल खान, मौ.सैफी, अनुभव बघेल, देवांश चौधरी, देव तोमर, आशीष, दिव्यांग बैसला,ईशान पांडे और हर्ष खेलते नजर आएंगे।
साई किंग्स में होंगे प्रशांत वीर
साई किंग्स टीम में प्रशांत वीर प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर शामिल किए गए हैं तो वहीं माधव कौशिक, अभिषेक गोस्वामी, आयुष, लक्ष्य मक्कड़, विनीत दुबे, विक्रम ंिसह, रितिक वत्स, सुजल शर्मा, यशु, रिहान खान, आर्यन वत्स,अक्षय त्यागी, लव यादव, सार्थक सिंह, साहिल कुमार, तुषार त्यागी,जितेन्द्र शर्मा, भुवन त्यागी, फिरोज खान, आयुष नैन, गौतम सक्सेना खिलाड़ी शामिल हैं।
गुडलक ग्लेडियेटर्स में आर्यन जुयाल और आराध्य करेंगे विपक्षी खिलाडिय़ों को चित
इस फ्रैचाइीज में आर्यन जुयाल, विशाल निषाद, पीयूष चौधरी, आराध्या यादव, इशु, अर्जुन शर्मा, प्रतीक रमन, सक्षम राज, मनीष कुमार, ओजेश्व त्यागी, उदभव शर्मा, शिवा सोनी, पार्थ अरोड़ा, मोहन, दिव्यांश सिंह, रूद्राक्ष सिंह, मोहित पाल, शौर्य कौशल, अविजीत त्यागी, कृष्णा रघुवंशी, विश्वास राठौड़ और सर्वेश तिवारी को लिया गया है।
रैना सुपर किंग्स में यह खिलाड़ी हुए शामिल
समसेर रिजवी, नलिन मिश्रा, यश गर्ग, ईशान आर्यन, आकाश अंतिल, आदित्य गौतम, आर्दश सिंह, पृथ्वी त्यागी, श्लोक शर्मा, तनय सिंह, लक्ष्य भारद्वाज, कार्तिक गोयल, हार्दिक चौधरी, अमित शर्मा, शशांक गौतम, अन्नू कुमार, चिल्लरू जसवंत, राजसूर्य सिंह, रौनक मुंडे, आदित्य, दक्ष और पुष्कर दत्ता शामिल हैं।
क्रिकगिरी पैंथर्स में रिंकू सिंह करेंगे प्रतिद्वंदी टीम को पस्त
इस फ्रैंचाइीज से टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज और आईपीएल में छह छक्कों से धमाका करने वाले रिंकू सिंह, आरूष गोयल, वैभव चौधरी, भव्य गोयल, तुषार यादव, अंश चौधरी, युवराज शर्मा, शंातनु सिंह, सहर्ष दिग्वेदी,विशाल चौधरी, देव कोहली, आयुष अग्रवाल, अभिनव कौशिक, स्वरित याव, वंश चौधरी, आर्य रतन फिरमाल, सत्यम अग्रवाल, आदर्श कुमार शर्मा, आतिफ खान, निशांत, हिमांशु कंगेजिया, राज कुमार प्रसाद को लिया गया है।