गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढबारसी कट के पास हुए हादसे में कूड़ा डालने वाले नगर निगम के डंपर ने परिचालक को ही कुचल दिया। इस हादसे में नगर निगमकर्मी जसवीर सिंह निवासी जिरावली अलीगढ़ की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी थाने के एसएचओ हरेंद्र सिंह मलिक मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गये। इस संदर्भ में एसीपी मसूरी सुनिल कुमार भारद्वाज क कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो पुलिस आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।