प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में हुई दलित युवती पूजा व उसके मौसेरे भाई की हत्या के मामले में जहां बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पीडि़त परिवार से मिला वहीं बसपा नेताओं ने डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी व अन्य पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अघिकारियों से मृतकों के परिवार को निष्पक्ष न्याय दिलाने और युवती व उसके भाई की हत्या करने वाले हत्याभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बसपा नेताओं की बात को गंभीरता से सुनने के बाद डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। श्री तिवारी े कहा कि उक्त मामले में लोनी बॉर्डर पुलिस मुख्य हत्यारोपी समेत अन्य को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।