गाजियाबाद (युग करवट)। कोवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत डासना गेट पर स्थित श्रीराम ज्वैलर्स के शोरूम में फिल्मी स्टाइल मे हुई चोरी की वारदात में चोर ६५ ग्राम सेअधिक के वजन के सोने के सिक्के लेकर चोर उडऩ-छू होगया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीडि़त ज्वैलर ने इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये कोतवाली मं ेतहरीर दे दी है। पुलिस को कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर को आईडेंटीफाई करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि जनपद में इससे पहले भी इस प्रकार की वारदातें घटित हो चुकी हैं।