गाजियाबाद (युग करवट)। कोतवाली नगर क्षेत्र में नया बस अडï्ड़ा के पास हुए हादसे के दौरान ट्रक ने बाईक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जिस युवक की मौत हादसे में हुई है उसका नाम शमशाद निवासी नाला डबल टंकी मुरादनगर था। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास करने शुरू कर दिये हैं।