मीगाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर हिन्दू के पास स्थित डंपिंग यार्ड में डï्यूटी दे रही राजू नामक संविदाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही जहां संविदाकर्मी के घर पर मातम छा गया वहीं उसके साथियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों व साथियों ने राजू की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष व पारदर्शी जांच करने की मांग की थी। अभी ट्रोनिका सिटी पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास ही कर रही थी कि उसी समय मृतक के परिजनों व सैंकड़ों साथियों ने उसके शव को घटनास्थल पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वो सडक़ पर शव को रखकर बवाल करने लगे। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम पहुंच गये। उसके बाद श्री गौतम व एसएचओ ट्रोनिका सिटी प्रभूदयाल ने हंगामा व प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन जब मामला और उग्र होने लगा तो वहां पर कई थानों की पुलिस बुला लगी गई। उसके बाद अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को यह आश्वासन करके शांत करने का प्रयास किया कि पुलिस ने केवल मृतक संविदाकर्मी के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके इस घटना का जल्द पर्दाफाश करेगी बल्कि मृतक के आश्रितों को हर संभव सहायता दिलाने की भी कोशिश की जायेगी। समाचार लिखे जाने आक्राशित लोग शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे।