नोएडा (युग करवट) पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य आज 25 दुपहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हैं उन्होंने कहा कि इन वाहनों से ग्रामीण क्षेत्र में गश्त और पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में कारगर होगी। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र घनी आबादी झुग्गी बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों के आने से पुलिस की रिस्पांस टाइम बढ़ेगा।