नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नए अधिवक्ताओं के पंजीकरण शुरू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता हरेन्द्र गौतम के नेतृत्व में बार कौंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश के नाम ज्ञापन एडीएम न्यायिक के माध्यम से दिया गया। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बार कौंसिल ऑफ यूपी की चुनावी प्रक्रिया के कारण अक्टूबर 2025 से नए अधिवक्ताओं के पंजीकरण बंद चल रहे हैं,जबकि नए अधिवक्ताओं को पंजीकरण की आवश्यकता पड़ रही है जिसकी न होने से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट जनपद न्यायालय में बायोमैट्रिक व आईकार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है उसमें भी सीओपी रिनुवल फार्म भरकर भेजा जा चुका है, मगर अभी तक यह फार्म वापस नहीं आए हैं जिसके कारण अधिवक्ता परेशानी में हैं। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि जल्द से जल्द पंजीकरण शुरू किया जाए रिनुअल प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में हरेन्द्र गौतम, रोहित, हरीश, सचिन कुमार, सुनील रामऔतार, आनंद सिंह, सुरेश कुमार, अनामिका गौतम, सुभाष चंद मुखी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।