गाजियाबाद (युग करवट)। जिला मुख्यालय में रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा विश्व रेडक्रॉस डे मनाया गया। कार्यक्रम की थीम मानव बंधुत्व पर आधारित थी। डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा किए जा रहे कार्यो व उनके उद्देश्य को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने इस अवसर पर कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के जरिए ऐसे लोगों को मदद मिलती है जो ऑर्थिक कारणों से इलाज नहीं करा पाते। इसके अलावा भी समय-समय पर सोसायटी के जरिए रक्तदान शिविर, हेल्थ शिविर, बर्तन, कम्बल वितरण जैसे आयोजन किए जाते हैं। रेडक्रॉस से जुड़े लोग मानव सेवा के जरिए लोगों को सहायता पहुंचाने का कार्य तो करते ही हैं। साथ ही वर्तमान में सैंकड़ों टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण का इंतजाम भी कर रहे हैं जो सराहनीय कार्य है। इस मौके पर सीडीओ कुमार सौरभ, सोसायटी के सभापित अंजुल अग्रवाल, सचिव किरन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।