गाजियाबाद (युग करवट)। दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग लडक़ी के साथ दुकानदार बब्बल चौधरी ने जहां छेड़छाड की वहीं उसके भाई प्रशांत ने उन्हें धमकी दी, इस आशय की रिपोर्ट पीडि़ता लडक़ी ने अपनी मां के साथ कविनगर थाने पर पहुंचकर कराई थी। उक्त वारदात की एफआईआर दर्ज करने के बाद कविनगर थाने के एसएचओ अनुराग शर्मा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में भी ले लिया था। लेकिन इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया कि जब आरोपित दुकानदार की पत्नी ने मीडिया व पुलिस को घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य देते हुए बताया कि यह पूरा मामला एक साची समझाी साजिश के तहत ब्लैकमेलिंग का है। महिला ने यह भी कहा कि उसके पति पर आरोप लगाने वाली महिला का परिवार इससे पूर्व भी इस तरह की साजिश रच चुका है। इस संदर्भ में जब एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य से पूछा गया तो उनका कहना था कि पुलिस इस प्रकरण की जांच हर एंगिल पर कर रही है।
साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। उधर इस घटना के बाद रजापुर गांव में तरह तरह की चर्चाऐं भी चलती हुई दिखाई दे रही है।