गाजियाबाद (युग करवट)। स्वगगणना अभियान के पहले दिन सांसद अतुल गर्ग, मुराद नगर विधायक अजितपाल त्यागी, मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू सिवाच ने ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर अपने परिवार का ब्यौरा अपलोड किया है।
गाजियाबाद में जनपतिनिधियों की यह प्रक्रिया पूरी तरह से सफल रही। स्वगणना को लेकर जिला प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधि भी आगे आकर ना सिर्फ नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं बल्कि स्वयं भी स्वगणना कर रहे हैं। अधिकारियों ने खुद जाकर यह कार्य संपन्न कराया। उन्होंने जनपद के नागरिकों से भी अपील की है कि वह स्वजनगणना में सहयोग कर अपनी जानकारी दर्ज कराएं।